फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने आग के हवाले किया, बेटियों ने ऐसे बचाई मां की जान, दिल्ली पुलिस को नोटिस

Wed, 21 Aug 2019 03:57 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मां की रक्षक बनीं बेटियों के लिए मांगी सुरक्षा
  • बेटियों ने बुझाई थी आग, 80 फीसदी जल चुकी पीड़िता की हालत गंभीर  
  • दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का हालचाल जाना 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरत निजामुद्दीन इलाके मेें महिला को तेल छिड़क कर जलाने के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डॉक्टरों के अनुसार 80 फीसदी जल चुकी महिला की स्थिति गंभीर है। आयोग ने महिला की जान बचाने वाली बेटियों के लिए पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। 

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल और सदस्य किरण नेगी पीड़िता से मिलीं। आईसीयू में भर्ती पीड़िता ने उन्हें बताया कि चार साल पहले पति की मृत्यु के बाद से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। वह उसे ससुराल से निकालना चाहते थे।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति के तीन भाइयों और उनकी पत्नियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी थी। उस समय पीड़िता की तीनों बेटियां ट्यूशन गई हुई थीं। ट्यूशन से आने पर बेटियों ने ही आग बुझाई थी। नौ साल की बड़ी बेटी के बयान के आधार पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


इस मामले में अब तक सिर्फ एक गिरफ्तारी होने पर दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अब तक मजिस्ट्रेट से सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता के बयान भी दर्ज नहीं कराए हैं।

आयोग अध्यक्ष ने पीड़िता के जल्द बयान दर्ज कराने और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की बात कही है। इसके साथ ही पीड़िता की बेटियों के लिए सुरक्षा भी मांगी है। डॉक्टरों ने अध्यक्ष को बताया कि पीड़िता करीब 80 फीसदी जल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें