फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 उद्योगपतियों को तोड़फोड़ का नोटिस जारी, हड़कंप

Wed, 23 Jul 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में नगर योजनाकार-तोड़फोड़ ने डबुआ-पाली रोड के आस पास लगभग 400 लघु उद्योगों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस नोटिस ने कंपनी मालिकों की नींद हराम कर दी है। नोटिस में कहा गया है कि उद्योग अपने आप हटा लें वरना उन्हें ढहा दिया जाएगा। नगर योजनाकार-तोड़फोड़ धर्मवीर खत्री का कहना है कि डबुआ-पाली रोड पर सौ फीसदी उद्योग बिना सीएलयू और लाइसेंस के चल रहे हैं जो गलत है।

नोटिस मिलने के बाद परेशान उद्योगपतियों ने सोमवार शाम पाली रोड पर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिव चरण लाल शर्मा को आमंत्रित कर उनसे उद्योग बचाने की गुहार लगाई गई। इस मौके पर फरीदाबाद स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राजीव चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चावला ने मंत्री को बताया कि ये उद्योग यहां 15-20 साल से चल रहे हैं। सभी उद्योगपतियों ने बाकायदा जमीन खरीदकर अपने उद्योगों का निर्माण किया है। सब सरकार को हर तरह के टैक्स देते हैं। सभी उद्योगों में बिजली का मीटर लगा है। कोई उद्योग सरकारी जमीन पर नहीं बना है।

यह भी पढ़ें: दुर्गा बिल्डर मामला: डीटीपी ने तैयार की दावेदारों की लिस्ट

इन उद्योगों में करीब 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला हुआ है। यदि तोड़फोड़ हुई तो ये लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इन उद्योगों को बनाने में उद्योगपतियों ने अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी है। कई उद्योगों को बैंक से कर्ज लेकर बनाया गया है।

इस मौके पर मंत्री शर्मा ने कहा कि वह किसी को उजड़ने नहीं देंगे। उन्होंने अधिकारियों से बात कर नोटिस वापस कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस बारे में हो सकी तो वह मुख्यमंत्री हुड्डा से बात करेंगे।

इस मौके पर शिवराज लोहिया, सुरेश लोहिया, विक्रम फागना, रामवीर चौधरी, सरजीत भड़ाना, हजकां नेता आजाद  भड़ाना, जशपाल सिंह, सतीश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता एवं कुलदीप सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें