दिल्ली सरकार ने भाजपा शासित केंद्र सरकार और एमसीडी नेताओं पर दिल्ली को जानबूझकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि रिवाइज बजट एस्टीमेट में निर्धारित गैर योजना मद की पूरी राशि दिल्ली सरकार ने तीनों एमसीडी को दे दी है।
तो फिर एमसीडी कर्मचारियों को वेतन क्यों नहीं दे रही है? इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री की तरफ से दिए गए 60 करोड़ रुपये का क्या किया?
मिश्रा ने यह भी कहा है कि वेतन का भुगतान नहीं किया जाना बड़े घोटाले की तरफ संकेत करता है।