फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तर रेलवे ने 18 विशेष ट्रेनों का परिचालन अगस्त तक बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर संचालित 18 विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन अब अगस्त के अंत तक पूर्व निर्धारित दिनों में जारी रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार अहमदाबाद-मंगलुरु, मुंबई बांद्रा टर्मिनस-भिवानी, मुंबई सेंट्रल-भिवानी, मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, उधना-अयोध्या कैंट, उधना-मालदा टाउन व गांधीधाम-भागलपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है। इंदौर-हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 30 और 31 अगस्त तक नौ अतिरिक्त फेरों के लिए जारी रहेगा। उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों तथा की अवधि भी 25 से 29 अगस्त तक चार-चार अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाई गई है। जबकि अहमदाबाद-मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 28 और 29 अगस्त तक चार-चार अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। मुंबई बांद्रा टर्मिनस-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल 26 और 27 अगस्त तक चार अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें