दिल्ली नगर निगम ने पानी का छिड़काव
- फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली में एनजीटी के आदेश और दिल्ली सरकार के आग्रह का लोगों ने जमकर मखौल उड़ाया। दिल्लीवालों ने दिवाली के दिन खूब पटाखे चलाए। नतीजा, पहले से खराब दिल्ली की हवा और खराब हो गई और गंभीर स्थित में पहुंच गई। जगह-जगह एक्यूआई बढ़ता चला गया।
प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार आनंद विहार में 481 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह आईजीआई एयरपोर्ट पर 444, आईटीओ पर 457 और लोधी रोड पर 414 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।
गोविंदपुरी, कालकाजी, ग्रेटर कैलाश से लेकर इंडिया गेट तक के इलाके में हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। पटाखों के प्रदूषण की वजह से कॉलोनियों में धुएं की चादर पसर गई।सड़कों से लेकर कॉलोनियों में पटाखों की अवैध बिक्री हुई व उन्हें जलाया गया।
वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सदर बाजार इलाके में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया है। इस दौरान मेयर जय प्रकाश ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार की ज़िम्मेदारी है, लेकिन सरकार सो रही है। जबकि हम काम कर रहे हैं।