फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तरी दिल्ली को मिले 35 नए इलेक्ट्रिक ऑटो टिप्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने उत्तरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 35 नए इलेक्ट्रिक ऑटो टिप्पर बेड़े में शामिल किए हैं। शुक्रवार को महापौर प्रवेश वाही ने बारिश के बीच इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसकी निगरानी पीएम व सीएम स्तर पर हो रही है।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि इससे पहले उत्तर-पश्चिम, बाहरी उत्तर, केंद्रीय उत्तर, पूर्व व उत्तर-पूर्व क्षेत्रों में भी अतिरिक्त सफाई वाहन भेजे गए हैं। नए ऑटो टिप्पर अब उत्तरी क्षेत्र के सभी वार्डों में घर-घर कूड़ा एकत्र करेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को इन वाहनों में जीपीएस लगाने व जरूरत पर कॉम्पेक्टर लगाने के निर्देश दिए। लोगों से चार श्रेणियों में कूड़ा अलग करने की अपील भी की। इस मौके पर गुलाब सिंह, संजय त्यागी, राजपाल राणा, उपायुक्त शशि प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें