फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेट्रो डिपो निर्माण के लिए छह कंपनियों रूचि दिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर 33 में मेट्रो डिपो एवं वर्कशॉप का होना है निर्माण
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत सेक्टर-33 में बनने वाले मेट्रो डिपो एवं वर्कशॉप के निर्माण के लिए छह कंपनियों ने रुचि दिखाई है। सभी कंपनियों के तकनीकी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके बाद वित्तीय बोली (फाइनेंशियल बिड) खोली जाएगी।
जीएमआरएल ने सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो एवं वर्कशॉप के निर्माण के लिए 409.78 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। यह टेंडर 5 अगस्त को खोला गया। परियोजना के तहत एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़े सिविल एवं आर्किटेक्चरल कार्यों के साथ डिपो-कम-वर्कशॉप का निर्माण किया जाएगा। डिपो निर्माण के लिए दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड, जीएचवी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, केएसएम बशीर मोहम्मद एंड संस, पर्णिका कमर्शियल एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड, रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) और यूआरसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने बिड जमा की है। तकनीकी मूल्यांकन पूरा होने के बाद योग्य कंपनियों की वित्तीय बोलियां खोली जाएंगी। कार्य आवंटित होने के बाद चयनित एजेंसी को 21 माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। मेट्रो डिपो में ट्रेनों की पार्किंग, रखरखाव (मेंटेनेंस), संचालन और प्रबंधन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा प्रशासनिक भवन और अन्य आवश्यक ढांचों का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव और सेक्टर-9 में मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही बसई से सेक्टर-101 तक स्पर लाइन तथा सेक्टर-33 में डिपो का निर्माण भी इस चरण का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें