असावटी में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य रविवार देर रात खत्म होने के साथ ही सोमवार से गाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया गया। लेकिन गाड़ियां अभी समय की पटरी पर नहीं लौट पाई हैं।
ऐसे में नौकरीपेशा दैनिक यात्रियों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। सोमवार को नई दिल्ली जाने वाली कई गाड़ियां विलंब से चलीं। 25 सितंबर से असावटी में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था।
रविवार की देर रात काम खत्म हो गया। सोमवार से रेलवे ने पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल के बीच रद्द की गई गाड़ियों का परिचालन तो शुरू कर दिया लेकिन अभी भी गाड़ियां समय पर नहीं चल रही हैं।