फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली डॉक्टर सुसाइड मामले में आप विधायक प्रकाश जरवाल समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट 

Fri, 08 May 2020 06:44 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
AAP MLA prakash jarwal
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली के डॉक्टर सुसाइड मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसी के साथ अब पुलिस विधायक प्रकाश जारवाल और कपिल नागर की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल को प्रकाश जारवाल के दो भाइयों और पिता से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी। विधायक प्रकाश जारवाल को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए दो बार बुलाया लेकिन वो दोनों बार दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए ।

आरोपी विधायक प्रकाश जारवाल फरार
आम आदमी पार्टी का देवली से विधायक प्रकाश जारवाल अपने घर से फरार हो गए हैं। दक्षिण जिला पुलिस ने डॉक्टर राजेन्द्र सिंह भाटी खुदकुशी मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए विधायक को कई नोटिस दिए थे, मगर विधायक पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। 
विज्ञापन


पुलिस बृहस्पतिवार सुबह विधायक को पकड़ने गई थी तो वह अपने घर से फरार थे। दूसरी तरफ डॉ. राजेन्द्र भाटी खुदकुशी मामले को नेबसराय थाना पुलिस से दक्षिण जिले की डीआईयू को ट्रांसफर कर दिया गया है।

बीएएमएस डॉक्टर राजेन्द्र भाटी ने 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टर के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ था उसमें आप के देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था। 

डॉक्टर ने खुदकुशी नोट में लिखा कि विधायक व उसके साथियों ने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर किया है। नेबसराय थाने में विधायक प्रकाश जारवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस बृहस्पतिवार देर शाम तक विधायक के पिता व दो भाई संजय व अनिल से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें