फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िरपाेर्ट दर्ज न करने पर थाने पर हंगामा-अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोमेटो कर्मी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज न करने पर थाने पर हंगामा
विज्ञापन

नोएडा। फेज-थ्री थाना पुलिस द्वारा पीड़ित की शिकायत दर्ज न करने के विरोध में रविवार सुबह फूड कंपनी जोमेटो के कर्मचारियों ने हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित की शिकायत सुनी और रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद सभी कर्मचारी शांत होकर वापस चले गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी प्रदीप को शनिवार रात एक आर्डर मिला था जिसे वह सेक्टर-63 स्थित रेस्टोरेंट से लेने गया था। उसने वहां एक युवक को रेस्टोरेंट का कर्मचारी समझकर आर्डर देने के लिए कह दिया। आरोप है कि युवक ने नशे में उसे पीटा और पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। उसके दोस्तों ने भी पीड़ित को बुरी तरह पीटा। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित रात में ही आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गया, लेकिन पुलिस ने सुबह आने के लिए कहा। सुबह जब पीड़ित गया तो पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की। इस बात की जानकारी उसने अपने साथियों को दी। फूड कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी एकत्र होकर थाने पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। उस समय इंस्पेक्टर राउंड पर गए थे। मामले की सूचना मिलने पर वह थाने पहुंचे और पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर हरिनंदन शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें