फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्टेलिया से आते थे भारत में फर्जी क्रेिडट कार्ड-अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के लिए आस्ट्रेलिया से बनकर आते थे क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन

नोएडा। अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के क्रेडिट बनवाकर ठगी के मामले में पुलिस ने दो बीटेक के छात्रों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि कंपनी के फर्जी क्रेडिट कार्ड आस्ट्रेलिया से बनकर आते थे। आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहा हिसार का छात्र साइबर ठगों की मदद से फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर छोटे भाई के पास भेजता था। इसके बाद वह दोस्त के साथ क्रेडिट कार्ड से ज्वैलरी खरीदकर दूसरी जगह बेच देता था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से काफी संख्या में क्रेडिट कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
एसपी सिटी सुधा सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते सप्ताह अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के इन्वेस्टिगेशन मैनेजर कैप्टन आशीष मदान ने थाना सेक्टर-20 में फर्जी क्रेडिट कार्ड से करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच की तो एक युवक का मोबाइल नंबर मिल गया। उससे एक अन्य बैंक अधिकारी बनकर बात की गई तो वह झांसे में आ गया और उसे नोएडा के सेक्टर-16 के पास बुला लिया गया। वह अपने दोस्त को भी साथ लेकर आया। यहां पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान आजाद नगर, हिसार हरियाणा निवासी संदीप बेनीवाल व यमुना नगर हरियाणा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। संदीप बेनीवाल का भाई सुनील बेनीवाल ऑस्ट्रेलिया में ग्राफिक्स डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहा है। संदीप बेनीवाल ने बताया कि सुनील ऑस्ट्रेलिया से फर्जी दस्तावेज के आधार पर अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के क्रेडिट कार्ड बनवाकर भेज देता था। इसके बाद वह हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अलग-अलग हिस्सों में जाकर उन क्रेडिट कार्ड से ज्वैलरी खरीदकर किसी और को बेच देता था। उसने अपने साथ दोस्त संदीप कुमार को भी शामिल कर लिया था और उसे 15 फीसदी हिस्सा दिया जाता था। दोनों दोस्त हैं एक साथ बीटेक कर रहे हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि पिछले दिनों उन्होंने नोएडा के सेक्टर-18 स्थित नामचीन ज्वैलरी शोरूम से अक्ष्य तृतीया पर 10 लाख रुपये के जेवर खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
9 माह में ढाई करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी
9 माह में आरोपियों ने आस्ट्रेलिया से भारत भेजे गए क्रेडिट कार्ड से करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। हालांकि अभी कंपनी के पास कुछ क्रेडिट कार्ड की सूचना नहीं मिल पाई है। इससे यह आंकड़ा बढ़ सकता है। रकम को सुनील बेनीवाल के खाते में डाला जाता था और उससे हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में बैठे ठगों को दिया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें