फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवराज का मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लिया, लैब में भेजी जाएगी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुरजपुर लाइन में है सख्त पहरा, लोगों के प्रवेश पर है रोक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने युवराज के मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में ले लिया है। पानी में डूबने के बाद से मोबाइल और लैपटॉप बंद हैं। पुलिस इन्हें खुलवाने का प्रयास कर रही है। वहीं फाॅरेंसिक जांच के बाद युवराज की कार सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन के यार्ड में बंद कर दी गई है। अभी तक कार में ड्राइवर सीट की पोजीशन, सीट बेल्ट के निशान और फिंगरप्रिंट की जांच की गई है। यहां पुलिस का सख्त पहरा है। किसी की इंट्री पर भी रोक है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार में गाजियाबाद स्थित एफएसएल लैब भेजी जा सकती है। वहां तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य की गहन पड़ताल की जाएगी। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि घटना सामान्य दुर्घटना थी या किसी साजिश, अपराध या लापरवाही का परिणाम। इसमें सबसे पहले कार की बाहरी बॉडी की जांच की जाएगी। जिसमें टक्कर के निशान, डेंट, खरोंच, पेंट ट्रांसफर, हेडलाइट, बंपर, शीशे, नंबर प्लेट के टूटे हिस्से, खून, बाल, कपड़े के रेशे और अन्य जैविक या भौतिक साक्ष्य देखे जा सकते हैं। इसके बाद टायर और ब्रेक की फोरेंसिक होगी। जिसमें स्किड मार्क, ब्रेक फेल होने के संकेत, टायर का घिसाव, हवा का दबाव, पंचर या कट और सड़क पर बने टायर निशानों के आधार पर वाहन की स्पीड और दिशा का अनुमान लगाया जाएगा। कार के इंजन, एयर फिल्टर, एग्जॉस्ट और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में पानी, सिल्ट और कीचड़ के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि डूबते समय इंजन चालू था या नहीं।
विज्ञापन



आज होगी युवराज की शोक सभा
सेक्टर-150 टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में शोक सभा आयोजित होगी। शोक सभा में परिवार के लोगों के अलावा रिश्तेदार भी शामिल होंगे। हादसे के बाद से युवराज के पिता और दोस्त आहत है। युवराज के पिता ने राज कुमार मेहता ने मीडिया से दूरी बना रखी है। वहीं दोस्तों का कहना है कि घटना के बाद से वह टूटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो को लेकर भी वह कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। घटना के बाद से यूके में रहने वाली युवराज की बहन भी चिंतित है। पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं। बेटी उन्हें बार फोन करने के साथ वीडियो कॉल ढांढस बंधा रही है।
विज्ञापन


घटना स्थल पर कम होने लगी भी
युवराज की मौत के बाद घटना स्थल पर भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी है। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक हुई बारिश के कारण कम ही लोग पहुंचे। सिर्फ आसपास की सोसाइटी के निवासी ही मीडिया के कैमरे को देखकर रुके। उन्होंने अपनी सोसाइटी में होने वाली समस्याओं से मीडिया को अवगत कराा। वहीं स्थानीय गांव के निवासी और डिलीवरी ब्वॉय बिना रुके अपने काम से निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें