फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से शुरू होगा तीन दिवसीय यूपी दिवस महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शिल्प हाट में आज से उत्तर प्रदेश दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसमें प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक उपलब्धियां देखने को मिलेगी। प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा दोपहर 12 बजे इसका उद्घाटन करेंगे।
यूपी दिवस में एक जनपद एक उत्पाद, स्टार्टअप, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मिशन शक्ति, पर्यटन, कला व संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लगभग 120 आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा, महिलाएं, किसान, शिल्पकार, उद्यमी व अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने मंच व्यवस्था, प्रदर्शनी क्षेत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण व्यवस्था, विभागीय सहभागिता, सम्मान समारोह, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत, यातायात और पार्किंग व्यवस्था जैसे प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत की थीम पर किया जा रहा है। यहां तीन दिनों तक सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक और विकासपरक गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, वरिष्ठ प्रबंधक नोएडा डोरी लाल, अरविंद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, सहकारिता विभाग से आलोक रंजन समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें