फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में एरोबिक्स करते युवक बेहोश, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित जिम में शुक्रवार सुबह एरोबिक्स करने के दौरान एक युवक बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-20 निवासी समरजीत सिंह (31) सेक्टर-18 स्थित कल्ट जिम में शुक्रवार सुबह सात बजे एरोबिक्स कर रहे थे तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
उच्च तीव्रता वाले व्यायाम से बचें
नोएडा आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा का कहना है कि व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, लेकिन उच्च तीव्रता वाले व्यायाम संयमित होकर कुछ देर तक ही करना चाहिए। इस तरह के अधिक व्यायाम व वर्क आउट करने से हार्ट अटैक आ सकता है। किसी भी शख्स को रोजाना नियमित तौर पर जिम विशेषज्ञ की सलाह पर ही वर्क आउट करना चाहिए। अधिक तेजी व जल्दबाजी घातक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम करने वाले रखें ध्यान
- नियमित रूप से तय समय पर ही जाएं तो बेहतर होगा।
- सबसे पहले वार्मअप और स्ट्रेचिंग करें।
- हल्का भोजन करें। भरपूर नींद लें।
- आधे घंटे पहले थोड़ा पानी पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें