फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेदपुरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मृतक दीपक नगर - फोटो : टूंडला के गांव सलेमपुर नगला खार में पशुवाडे़ में लगी आग को बुझोते ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
- रात करीब 10 बजे हुई वारदात, बाइक सवार हमलावारों ने मारी गोलियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के वेदपुरा गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गांव के बाहर की है। युवक की पहचान वेदपुरा निवासी दीपक नागर (28) के रूप में हुई है। वारदात के वक्त दीपक दिल्ली के गाजीपुर स्थित कंपनी जा रहा था।
ग्रामिणों के मुताबिक बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दीपक को 5 से 6 गोलियां मारी हैं। वारदात की खबर मिलते ही देर रात तक अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल आपसी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



वेदपुरा गांव निवासी दीपक नागर की इन दिनों रात की ड्यूटी चल रही है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे दीपक बाइक से कंपनी जाने के लिए निकाला था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने उसे पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ 5 से 6 गालियां चलाई गईं। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की संख्या तीन बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दीपक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस के साथ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रात 12 बजे तक अधिकारी अस्पताल में डटे रहे। साथ ही पुलिस की टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या का कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने कुछ नाम दिए है। जो गांव के ही रहने वाले है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें