फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से वेंटिलेटर ले जाने पर युवाओं का विरोध, 50 से 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। करीब दस दिनों पूर्व मेडिकल कॉलेज से रात को वेंटिलेटर ले जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि सोमवार रात को फिर से मेडिकल कॉलेज से 10 वेंटिलेटर रेवाड़ी व पलवल जिले ले जाने पर युवाओं और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। युवाओं ने वेंटिलेटर ले जाने विरोध किया तो पुलिस ने हवाई फायरिंग कर युवाओं को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद पुलिस अपने साथ वेंटिलेटर ले चली गई। वहीं, वेंटिलेटर ले जाने का विरोध करने पर 10 नामजद सहित 50-60 युवाओं के खिलाफ नूंह सदर थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कोरोना की रिपोर्ट आने तक गिरफ्तार युवाओं को पिनगवां आईटीआई में क्वारंटीन कर दिया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नूंह के मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में ऑक्सीजन के दो प्लांट लगाने, बेड और वेंटिलेटर बढ़ाने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद सोमवार की रात को करीब दस बजे उपायुक्त व मेडिकल कॉलेज की निदेशक ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से दस वेंटिलेटर पलवल व रेवाड़ी पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रवासी एडवोकेट अख्तर झारोकड़ी, एडवोकेट गुलाम नबी आजाद, फजरुद्दीन बेसर और साकरस ने रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि सरकार जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नजरअंदाज कर रही है। जिले में पूर्व से ही स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है, लेकिन सरकार यहां के वेंटिलेटर को दूसरे जिलों में पहुंचाकर जिले के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। जबकि, सरकार ने मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल घोषित किया हुआ है। लेकिन, यहां सुविधाओं के अभाव में प्रतिदिन लोग मर रहे हैं। ऐसे में यहां पर लोगों को सुविधाएं देने की बजाए सरकार यहां की सुविधाओं को खत्म कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज
वेंटिलेटर ले जाने का विरोध करने पर फैजल पुत्र जानमोहम्मद पलड़ी, सुमीर पुत्र जुबेर वार्ड-4 नूंह, बरकत पुत्र जाकिर फिरोजपुर झिरका, इफ्तकार पुत्र नशीर अहमद रेहना, रशीद पुत्र इस्माइल बड़का, अरशद पुत्र इस्लामुद्दीन टांई, शाहिद पुत्र ताज मोहम्मद सतपुतियाका, कायमद्दीन पुत्र शेर खां दिहाना, साकिर पुत्र मुसेखां दिहाना और शरीफ पुत्र जाकिर निवासी दिहाना आदि के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने, पुलिस कर्मियों को घायल करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशानुसार वेंटिलेटर को पलवल और रेवाड़ी जिले में पहुंचाया गया है। हमें भी जरूरत होने पर अन्य जगहों से जरूरी चीजों की आपूर्ति करनी पड़ रही है। जिन युवाओं ने इसका गलत तरीके से विरोध किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की है। यहां पर कोई भी संपत्ति किसी की निजी नहीं हैं। जिले मेंबेहतर सुविधा देने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

- धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त नूंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें