फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बरौला गांव के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, पांच लोग झुलसे, राहत बचाव कार्य जारी

Tue, 04 May 2021 08:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
नोएडा के बरौला में झुग्गियों में लगी आग - फोटो : लाल सिंंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन


अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-49 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। खबर है कि इस हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यह आग शाम 7.00 बजे लगी थी।

बताया जा रहा है कि दमकल विभाग के साथ ही आसपास के लोग भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। नोएडा पुलिस ने घटनास्थल के कुछ दूर का एरिया खाली करा दिया है।
विज्ञापन


इस आग से फैले धुएं के कारण आसपास के करीब 40 सोसायटी के निवासियों ने मदद मांगी है। सेक्टर 120 अम्रपाली जोडियक के युवा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि यह आग करीब शाम को 7:00 बजे के आसपास लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें