कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि रविवार को जिम्स अस्पताल से मेमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इकोटेक-1 एक्सटेंशन क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल की पहचान आसिफ निवासी गांव निठारी थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि रविवार को जिम्स अस्पताल से मेमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इकोटेक-1 एक्सटेंशन क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल की पहचान आसिफ निवासी गांव निठारी थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।
घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और सहकर्मियों द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार्य के दौरान युवक किस प्रकार घायल हुआ।