फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी सेक्टर एक स्थित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल युवक की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है।
विज्ञापन


अर्श अंसारी (18) परिवार के साथ रामपार्क कॉलोनी में रहते थे। परिजनों ने बताया कि अर्श अंसारी अपनी बहन सिमायरा को बाइक से औद्योगिक क्षेत्र में छोड़ने गया था। बहन को छोड़कर वह घर की तरफ आ रहे थे। ट्रॉनिका सिटी सेक्टर एक बी के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवक की जेब से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त हुई है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें