फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंदरों ने तीन लोगों को काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी खुर्द में बंदरों का आतंक जारी है। बंदरों के झुंड ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गांव के रहने वाले विजय कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने विजय कुमार के हाथ में काट लिया। इसके अलावा बंदरों के झुंड ने गांव निवासी विशाल और यशपाल सिंह को काटकर घायल कर दिया। बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें