फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवाओं ने फूंका हाकम का पुतला, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 25 Sep 2025 04:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मुख्य बाजार में सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते बेरोजगार युवा। संवाद
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में जन आक्रोश चरम पर है। बुधवार को विकासनगर मुख्य बाजार में युवाओं ने रैली निकाली और नकल माफिया हाकम सिंह का पुतला दहन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की सीबीआई जांच न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बड़ी संख्या में डाकपत्थर चौक पर एकत्र हुए। युवाओं ने हाकम सिंह और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने डाकपत्थर चौक से मंडी चौक तक रैली निकालकर अपना विरोध जाहिर किया।
युवाओं ने कहा कि सरकार ने यूकेएसएसएससी को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पेपर लीक करने वाले आरोपियों पर ठोस कार्रवाई के लिए नकल विरोधी कानून लाया गया था लेकिन यूकेएसएसएससी की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सरकार की नाकामी फिर से सामने आ गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पेपर लीक करने वाले युवाओं के सपनों से खिलवाड़ कर उनके भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। प्रदर्शनकारी युवाओं ने परीक्षा को रद्द कर दोबारा करवाने और मामले की सीबीआई जांच कर आरोपियों सलाखों के पीछे पहुंचाने की मांग की।

युवाओं ने कहा कि ऐसा न होने पर वह बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में अभय नेगी, नेत्र सिंह, आयुष चौहान, अभिषेक चौहान, रोहित जोशी, वसुंधरा उनियाल, पायल नेगी, रिंकी चौहान आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें