फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र-छात्राओं ने लिया समाज सेवा का संकल्प

Thu, 25 Sep 2025 04:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते स्वयंसेवी। स्रोत व
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्थापना दिवस पर पछवादून व जौनसार बावर क्षेत्र के विद्यालय-महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देने के साथ समाज सेवा का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

विकासनगर स्थित आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने नशा मुक्त भारत थीम पर नाटक प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने जौनसारी व गढ़वाली नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कलूरा, बाबू सिंह चौहान, इसम सिंह, कनुप्रिया, रमा, विभा, प्रीति आदि उपस्थित रहे।

डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता गांव, नगर, घर व विद्यालयों में ही नहीं बल्कि तन और मन में भी होनी चाहिए। स्वच्छ तन-मन में ही स्वच्छ मस्तिष्क का निवास होता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोक गीत व नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला, अवधेश, तपेंद्र, कमलेश, चंदन, दिवाकर, अनिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चकराता स्थित गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से परिसर में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुड़वान ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्य व कार्यों से परिचित कराया। प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण ने कहा कि सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनना चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमेर चंद्र, कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल, डॉ. प्रवेश त्रिपाठी, डॉ. मंजू अग्रवाल, डॉ. सुदीप्ता कंडारी, डॉ. शिवांगी उपाध्याय, डॉ. यशवीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें