फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शाहजहांपुर और आजमगढ़ की टीमों ने जीते मैच

Wed, 26 Nov 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गांव सरैंदा पट्टी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में दूसरे दिन लीग मैच में मुकाबला कर
विज्ञापन
अमरिया। गांव सरैंदा पट्टी में हजरत मस्तान शाह मियां के 159 वें सालाना उर्स के मौके पर हो रहे मस्तान मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन हुए चारों लीग मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में शाहजहांपुर की टीम ने सरैंदा पट्टी को 15-6 और 15-10 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में तौहीद क्लब आजमगढ़ ने धौराटांडा की टीम को 16-10 और 15-13 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। तीसरा मुकाबला आजमगढ़ हॉस्टल और किसान क्लब देहरादून के बीच हुआ। इसमें आजमगढ़ हॉस्टल ने 15-7 और 15-8 से जीत हासिल की। चौथे लीग मैच में नेपाल की टीम ने बनारस को 15-10 व 15-9 से मात देकर जीत दर्ज कराई। इस अवसर पर डॉक्टर शफीक अहमद, इशहाक अंसारी, अकरम मलिक, मोहम्मद इस्लाम, खालिद खान, रामगोपाल प्रजापति, शाहनवाज हुसैन, इस्लाम कुरैशी, मोहम्मद इलियास अंसारी, नूर हसन मंसूरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें