फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लांट में बस घुसने के हादसे में प्राथमिकी दर्ज, गार्ड गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मैनपुरी जा रही निजी बस रविवार को अनियंत्रित होकर वैदपुरा क्षेत्र में स्थित मदर डेयरी के प्लांट में घुस गई थी। हादसे में मदर डेयरी के दो गार्ड व एक अन्य कर्मचारी समेत 24 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पुलिस की जांच में बस तेज रफ्तार होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


रविवार को क्षमता से अधिक सवारियां भरकर मैनपुरी जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर वैदपुरा क्षेत्र में सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर बने मदर डेयरी के प्लांट के गेट में टक्कर मारती हुई गार्ड रूम में घुस गई थी। हादसे में मदर डेयरी के दो गार्ड, एक अन्य कर्मचारी व लगभग 21 यात्री घायल हो गए थे। इस मामले की जांच पुलिस टीम ने की। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस, टूटे हुए दरवाजे, चारदीवारी और सुरक्षा कक्ष के मलबे की स्थितियों को देखा गया है। घटनास्थल से मिले टायर के निशानों, ब्रेक मार्क और बस के अंदर स्थितियां बयां कर रही हैं कि बस 80 से 90 की स्पीड में दौड़ रही थी।
यही रफ्तार हादसे की वजह बनी। मदर डेयरी के सिक्योरिटी अफसर जय सिंह चंदेल की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, सार्वजनिक संपत्ति क्षति पहुंचाने और जान जोखिम में डालने सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती घायलों में से सिक्योरिटी गार्ड ब्रजित कुमार की हालत चिंताजनक है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। बस मालिक व चालक से भी पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जांच के आधार पर बस में ओवरलोडिंग की पुष्टि हुई है, जो हादसे का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें