फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली के तार चुराने का आरोपी युवक जेल भेजा

Sun, 26 Oct 2025 01:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मकान से बिजली की तारें चुराने के मामले में काबू आरोपी कवि: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
अंबाला। मकान से बिजली के तार चुराने के आरोप में पुलिस ने 12 क्रास रोड निवासी कवि को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए तांबे के तार बरामद करने के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अंबाला कैंट थाने में फील्ड अस्पताल निवासी मनी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोप था कि आरोपी ने उनके बंद मकान से बिजली के तार सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। संवाद
विज्ञापन


धोखाधड़ी करने वाले से 1 लाख 15 हजार बरामद, भेजा जेल

अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर केसरी गांव निवासी विक्रम सिंह से 21 जून 2021 में धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने कुरुक्षेत्र के थानेसर निवासी शुभम गौतम को काबू कर लिया। आरोपी से 1 लाख 15 हजार रुपये की नकदी बरामद करने के बाद शनिवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में केसरी गांव निवासी विक्रम सिंह की शिकायत पर साहा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संवाद


शराब की तस्करी मामले में 47 पव्वे सहित आरोपी काबू
अंबाला। शराब की तस्करी मामले में पुलिस ने खटीक मंडी निवासी सुशील कुमार को 47 पव्वे सहित काबू कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सुशील कुमार शराब बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। पकड़े गए युवक से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह अवैध तरीके से शराब बेचता है। संवाद
विज्ञापन


दुकान का गुल्लक तोड़ने वाले को भेजा जेल
अंबाला। गोबिंद नगर स्थित दुकान का गुल्लक तोड़ने के मामले में पुलिस ने कुरुक्षेत्र के झांसा निवासी सोनू उर्फ काका को काबू कर लिया। आरोपी को काबू करने के बाद पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया था। नकदी बरामद कर आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अजीत नगर निवासी रंजन ने महेश नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। संवाद

ऑनलाइन काम के नाम पर ठगने वाले को जेल भेजा
अंबाला। ऑनलाइन काम का झांसा देकर महिला से 6.50 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूपी के बुलंदशहर के बाईपुर गांव निवासी आदित्य को काबू कर लिया। दो दिन के रिमांड के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने तहरीर पर पुलिस ने 6 जनवरी 2025 को साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि 5 दिसंबर से 10 दिसंबर 2024 के दौरान अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन काम करवाने के मामले में उससे 6 लाख 50 हजार रुपये ठगे थे। संवाद
विज्ञापन

मकान से बिजली की तारें चुराने के मामले में काबू आरोपी कवि: पुलिस पीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें