सेक्टर 22-डी में 90 वर्षीय बुजुर्ग को काफी देर तक रहना पड़ा फ्लैट के बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर 22-डी सोसाइटी में बिजली कटौती से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से सोसाइटी की लिफ्ट भी बंद रहती है। इसी समस्या के कारण मंगलवार को एक 90 वर्षीय बुजुर्ग को काफी देर तक अपनी फ्लैट के बाहर रहना पड़ा।
बिजली नहीं होने की शिकायत निवासियों ने बिजली विभाग से बात की। जेई व एसडीओ ने बताया की फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। निवासियों का कहना है कि बैकअप की सुविधा नहीं होने के कारण लिफ्ट बंद होने से खासकर बच्चों एवं बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी होती है।
कोट
एक घंटे तक बिजली नहीं थी, जिससे लिफ्ट बंद रही। सोसाइटी में बिजली बैकअप की व्यवस्था रहनी चाहिए।
-मनीष
बिजली कटौती के कारण लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-प्रदीप सिंह
सोसाइटी में बिजली बैकअप नहीं है, जिसके कारण निवासियों को काफी परेशानी होती है।
-प्रदीप शर्मा
कोट
बिजली की समस्या से निवासियों को परेशानी होती है। अधिकारियों व प्राधिकरण से समस्या के निराकरण को लेकर बात चल रही है। बैकअप की भी मांग प्राधिकरण से की गई है। -राकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, सेक्टर-22-डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन