फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी है: शादी की सालगिरह के दिन युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

Mon, 12 Dec 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

एक युवक ने शादी की सालगिरह के दिन आत्महत्या कर ली। ससुराल पक्ष पर उकसाने का आरोप है। मृतक के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के भाई ने पत्नी व सास समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सास व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
suicide in Dankaur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली इलाके के दलेलगढ़ गांव में एक युवक ने शादी की सालगिरह के दिन फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मृतक के भाई ने पत्नी व सास समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सास व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दलेलगढ़ गांव के रहने वाले सचिन भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 11 दिसंबर, 2020 को उसकी और छोटे भाई प्रवीन उर्फ पन्नू (35) की शादी हरियाणा के लकड़पुर गांव निवासी दो बहन काजल और आंचल के साथ हुई थी। 

आरोप है कि शादी के बाद से उसकी और भाई की पत्नी परेशान करने लगी थी। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। उसके भाई को पत्नी आंचल और ससुराल पक्ष के लोग दहेज उत्पीड़न के फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इससे प्रवीन मानसिक रूप से परेशान था। 
विज्ञापन


मृतक के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी आंचल, भाभी (भाई की पत्नी) काजल, सास अनिता, साला वंश, पत्नी मौसेरे भाई सुमित को जिम्मेदार ठहराया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया मामले में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें