फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Noida: गेझा गांव में लगी आग, दमकल और पुलिस की टीम मौके पर, काबू पाने का प्रयास जारी

Sun, 11 Dec 2022 08:22 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नोएडा

सार

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन और स्थानीय फेज 2 पुलिस स्टेशन के कर्मी घटनास्थल पर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेज दो कोतवाली क्षेत्र सेक्टर-93ए स्थित गेझा गांव में एक कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई। घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। देखते ही देखते ही आग की लपटें व धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखने लगा। इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार व फायर स्टेशन प्रभारी योगेंद्र प्रताप चौरसिया ने बताया कि आग लगने की घटना मिलते ही आसपास के विभिन्न दमकल स्टेशनों से कुल छह गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। चारों तरफ से आबादी से घिरे होने के कारण आग पर काबू पाने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 

घटनास्थल के पास में ही दूसरा गोदाम था। यहां करीब एक दर्जन ई-रिक्शा भी खड़ी थी। इनमें आग भड़कती तो संभालना मुश्किल हो सकता था। समय रहते आग को काबू कर लिया गया। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि यह संजय नाम के एक कबाड़ कारोबारी का गोदाम था। जहां आग लग गई थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इसमें किसी प्रकार की जान की क्षति नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें