फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली गांव में पहुंचे योगी, संक्रमित से पूछा हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के छपरौली गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं और संक्रमित मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री सीधे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। वहां गांव की निगरानी समिति से बातचीत की और गांव में कोरोना संक्रमण के हालात की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विद्यालय के पास स्थित एक घर में पहुंचकर संक्रमित का हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री का दोपहर 12:45 से 01:20 बजे के बीच स्थानीय निरीक्षण करने का कार्यक्रम था। छपरौली गांव में सभी तैयारी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन सीएम दोपहर 02:17 बजे गांव में पहुंचे और 2:25 बजे तक रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री ने निगरानी समिति से बातचीत की। पूछा कि गांव में कितने मरीज हैं। मरीजों की लगातार ट्रेसिंग की जा रही है या नहीं, दवाई किट सभी को पहुंचा दी गई है या नहीं। जिस पर निगरानी समिति ने सीएम के सवालों का जवाब दिया। बताया कि गांव में कोरोना संक्रमण के पांच मरीज हैं। सभी को दवाईयां पहुंचा दी गई हैं। उनकी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री विद्यालय के पड़ोस में कोरोना संक्रमित मरीज सोनू चौहान के घर पहुंचे। सीएम ने मरीज से पूछा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी सुविधा मिल रही है। परिवार के बाकी सदस्यों का स्वास्थ्य कैसा है। ऑक्सीमीटर से तापमान मापते हो, अब शरीर का तापमान कैसा है, दवाई मिल रही है या नहीं के बारे में भी सीएम ने जानकारी ली। मरीज का हालचाल पूछने के बाद सीएम का काफिला गांव से निकाल गया।
मास्क पहनो और लोगों को भी जागरूक करें
मुख्यमंत्री ने विद्यालय में खड़ी आंगनबाड़ी कर्मचारियों को गांव की महिला समझा और समस्या जानना चाही। बाद में पता चला कि वे आंगनबाड़ी कर्मचारी हैं। सीएम ने उनसे बातचीत की। एक कर्मचारी सीमा से पूछा कि कोविड में कैसे काम कर रहे हो। सीमा ने बताया कि गांव में घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि काम करने के दौरान मास्क जरूर लगाएं और अन्य लोगों को भी कोविड से बचाव के प्रति जागरूक करें। सीएम के जाने के बाद मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आंगनबाड़ी कर्मी और निगरानी समिति की प्रशंसा की।
विज्ञापन

घर आने और बात करने से खुशी मिली : सोनू
छपरौली गांव निवासी सोनू चौहान कोरोना संक्रमित हैं। वे सीएम के घर पर आने और हालचाल पूछने से काफी खुश हैं। सोनू ने बताया कि वह पहले भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। सीएम ने काफी आराम से बातचीत की और हालचाल जाना। साथ ही, ध्यान रखने को भी कहा। सोनू का कारोबार है। पिता सुरेश चौहान भट्ठा कारोबारी थे, लेकिन दिल्ली एनसीआर में रोक लगने के बाद उन्होंने कारोबार बदल लिया। सोनू ने बताया कि वे नौ दिन पहले संक्रमित हुए थे तभी से होम आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहले भी दवाई की किट दी गई थी। शनिवार को भी एक किट दी गई। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एक-दो दिन में फिर से कोविड टेस्ट कराएंगे। उम्मीद है कि रिपोर्ट निगेटिव आएगी। सोनू के जीजा नीरज कुमार वर्ष 2018 बैच के आईएएस अफसर हैं जो इस समय दिल्ली में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें