फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से दुल्हन को ले गया दूल्हा, अनुमति के फर्जीवाड़े में कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तिलपता गांव के फार्म हाउस में 10 मई को हुई शादी में दूल्हे के आगमन और दुल्हन की विदाई के लिए एक हेलीकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के कर्मचारी के फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दमकल अधिकारी की फर्जी आख्या रिपोर्ट तैयार कर आलाधिकारियों को प्रेषित कर दी। पुलिस ने आरोपी कर्मी को गिरफ्तार किया तो दूल्हा दूसरी जगह हेलीकॉप्टर लाकर दुल्हन को विदा कर ले गया। मामले में एसडीएम दादरी और पीडब्ल्यूडी विभाग की आख्या रिपोर्ट की जांच जारी है। मामले में ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि गांव तिलपता निवासी ग्रामीण की बेटी की शादी 10 मई 2021 को भाटी फार्म हाउस में संपन्न हुई। दूल्हे के आगमन और दुल्हन की विदाई के लिए दिल्ली के द्वारका स्थित सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक कराया गया था। कंपनी ने ही हेलीकॉप्टर उतराने व उड़ान भरने के लिए अनुमति लेने की जिम्मेदारी ली थी। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के संबंध में सूरजपुर थाना के सब इंस्पेक्टर ने 29 अप्रैल को अपनी संस्तुति सहित आख्या लगाई थी। इसके अलावा अन्य अधिकारियों की भी आख्या रिपोर्ट लगाई जानी थी। बताया गया है कि अग्निशमन अधिकारी, दादरी एसडीएम और पीडब्ल्यूडी विभाग की एक ही दिन में आख्या लगाने पर संदेह हुआ और डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने एतराज लगा दिया। मामले की जांच शुरू हुई तो दमकल अधिकारी की आख्या रिपोर्ट फर्जी निकली।
कंपनी के हेलीपेड पर उतारा गया हेलीकॉप्टर
इस संबंध में दुल्हन के परिजन और पुलिस से बात की गई तो पता चला कि अनुमति नहीं मिलने के कारण गांव में हेलीकॉप्टर नहीं उतारा गया। परिजन ने सूरजपुर स्थित कंपनी के हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर उताकर वहीं से दुल्हन को विदा कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी धोखाधड़ी
यह पहला मामला नहीं कि जब दूल्हा-दुल्हन के लिए हेलीकॉप्टर बुक करने के बाद धोखाधड़ी की बात सामने आई हो। इससे पहले नोएडा निवासी कोमल यादव ने ग्रेनो वेस्ट की एक हेलीकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के संचालकों पर केस दर्ज कराया था। आरोपियों बुकिंग की पूरी रकम लेने और दूल्हे के पिता के अधिकारियों से अनुमति लेने के बावजूद हेलीकॉप्टर नहीं भेजा था।
हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति के संबंध में आख्या की जांच में मैंने ही फर्जीवाड़ा पकड़ा है। कंपनी के कर्मचारी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। दूसरी जगह हेलीकॉप्टर उतारने की भी जांच की जाएगी। फर्जीवाड़े में पुलिस या किसी अन्य विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत सामने आती है, तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें