फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज और कल बारिश का येलो अलर्ट, उमस करेगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मानसून की पहली बारिश रविवार को होने के बाद सोमवार की सुबह से ही धूप ने परेशान कर दिया। धूप में जून माह जैसी तेजी थी और त्वचा झुलस रही थी। वहीं, मौसम में नमी होने की वजह से धूप उमस भी बढ़ा रही थी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून की शुरूआत होने के बाद से ही बारिश होने की संभावना लगातार बनी हुई है। निम्न दबाव की रेखा उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित आसपास के जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। बारिश के मौसम में तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है और उमस वाली गर्मी बहुत परेशान कर रही है। सोमवार को तेज धूप के साथ आद्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें