फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉक्टर की गलती की सजा भुगत रहा मरीज, पैर में हुआ इंफेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-25 हजार रुपये लेकर पैर में रॉड की जगह डाल दी थी प्लेट, रेफर करने में लगा जिला अस्पताल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में रॉड के नाम पर 25 हजार रुपये लेकर मरीज के पैर में प्लेट डाल दी। इससे पैर में इंफेक्शन खत्म होने की बजाय मरीज की परेशानी बढ़ती जा रही है। इंफेक्शन अधिक होने से अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज करवाना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल आरएमएल अस्पताल में इलाज करवाने की तैयारी की जा रही है।

सेक्टर-55 निवासी नीरज चौबे 26 जनवरी को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर डॉक्टर ने देखने के बाद पैर में रॉड डालने को कहा था। आरोप है कि डॉक्टरों ने बाहर से रॉड आने की बात कहकर 25 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने 25 हजार रुपये देकर ऑपरेशन करवा लिया। करीब तीन माह बाद पीड़ित के पैर में इंफेक्शन फैलने लगा। निजी अस्पताल में जांच करवाई। इस दौरान पता चला कि पैर में रॉड की जगह प्लेट डाल दी गई है। सीएमएस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मरीज ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज चौबे को दिल्ली के एम्स और सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया था, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने लेने से मना कर दिया है। आरएमएल में बातचीत की जा रही है।

अशोक कुमार झा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें