फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-दो के मास्टर प्लान में संशोधन करेगा यीडा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण फेज-2 के मास्टर प्लान में संशोधन करेगा। इससे मास्टर प्लान में कई हजार हेक्टेयर क्षेत्र और बढ़ने की उम्मीद है। अधिसूचित क्षेेत्र का कुछ हिस्सा टप्पल नगर पंचायत में जाने के बाद मास्टर प्लान में संशोधन की योजना है।
विज्ञापन

दरअसल, टप्पल को नगर पंचायत बना दिया गया है। इससे यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र का कुछ हिस्सा इसमें चला गया। ऐसे में यीडा की कुछ योजनाओं को पूरा करने में बाधा भी आई है। हालांकि, अब यीडा नगर पंचायत तक अपना विस्तार करेगा और इसे अधिसूचित क्षेत्र में शामिल करेगा। अधिकारियों के मुताबिक यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा व आगरा जिले आते हैं। मास्टर प्लान के मुताबिक पहले फेज में गौतमबुद्ध नगर व बुलंदशहर, दूसरे फेज में अलीगढ़, मथुरा व हाथरस, तीसरे फेज में आगरा के अधिसूचित क्षेत्र के विकास की योजना है। यीडा ने टप्पल क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया था, लेकिन कुछ क्षेत्र के टप्पल नगर पंचायत में चले जाने से प्राधिकरण ने फेज टू के मास्टर प्लान को संशोधित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें