ग्रेटर नोएडा (संवाद)। महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं पालखी में 16 से 21 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जेपी पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
स्कूल की अंडर-19 बालिका वर्ग की खिलाड़ी यश्वी मावी ने स्पीड स्प्रिंट स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। यश्वी ने टीम स्पर्धाओं में भी योगदान दिया। अंडर-19 बालिका टीम ने डीडीएसआर में चौथा और एसआरएस एंड डीयूआर में पांचवां स्थान प्राप्त किया। टीम में गणिका महाजन, योग्या वर्मा, यश्वी मावी और अंशिका शक्य शामिल रहीं। वहीं अंडर-14 वर्ग में आरीका सिंह, मानवी शर्मा और मिष्टी गर्ग ने सातवां स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य मीता भंडूला, उपप्रधानाचार्य अनीता पिल्लई और एडिशनल वाइस प्रिंसिपल (स्पोर्ट्स) नीरज सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। खिलाड़ियों की तैयारी में स्पोर्ट्स कोच सुनील कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल ने अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।