माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्रा की पत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें।
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर और कांग्रेस के नेता सतेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे।