फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बनारस में पहलवानों ने दिखाया दमखम, जीते आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में गौतमबुद्ध नगर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, महिला टीम रही तीसरे नंबर पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के आठ पहलवानों ने वाराणसी में हुई अंडर-20 राज्यस्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में दो स्वर्ण समेत आठ पदक जीते। फ्री स्टाइल में 70 अंक के साथ जिले की पुरुष टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। महिला वर्ग में गौतमबुद्ध नगर तीसरे स्थान पर रहा।



उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ और वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक यह प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्तर प्रदेश से 18 मंडल व तीन स्पोर्ट्स छात्रावास से 1200 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। गौतमबुद्ध नगर के 23 में से आठ पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इन्होंने जीते पदक
महिला वर्ग में जिले की पहलावन स्वाति यादव ने 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण और 53 किग्रा में डोली, 57 किग्रा में रिया नागर व 76 किग्रा में अंजू कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग के 65 किग्रा में विकल यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 70 किग्रा में शिवांश यादव, 92 किग्रा में प्रिंस नागर और 125 किग्रा में जय यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी पहलवान ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में कोच व जिला कुश्ती संघ के महासचिव रवि गुर्जर की देखरेख में कुश्ती के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन


-

राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे स्वर्ण विजेता

कोच रवि गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव, संरक्षक चतर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षित नागर, कोषाध्यक्ष भाटी पहलवान, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच सत्तन यादव, रंजीत पहलवान, सुखबीर खलीफा, सबन पहलवान ने विजेता पहलवानों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें