फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आंवले के वृक्ष की पूजा की, परिक्रमा लगाई

Sat, 01 Nov 2025 01:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बैनीराम बाग में आंवले के वृक्ष की परिक्रमा करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अक्षय नवमी के मौके पर शुक्रवार को महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का पूजन किया और परिक्रमा लगाई। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा व वृंदावन के अलावा गोवर्धन की परिक्रमा लगाने भी गए। कार्तिक माह में पड़ने वाली नवमी को अक्षय नवमी कहते हैं। इस दिन दान-पुण्य व पूजा-अर्चना करने का काफी महत्व बताया जाता है।
महिलाएं परिवार में सुख-समृद्धि के लिए आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर उसकी परिक्रमा लगाती हैं। शुक्रवार को भी शहर के बाग बैनीराम, रेलवे स्टेशन रोड स्थित गोपेश्वर महादेव, अलीगढ़ रोड स्थित मंदिर नवग्रह आदि मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। जो महिलाएं मंदिर नहीं गईं, उन्होंने घर के आंगन में ही आंवले के वृक्ष की टहनी लगाकर उसकी पूजा-अर्चना की और परिक्रमा लगाई। कई मंदिरों में भी आंवले के वृक्ष की टहनियां लगाई गईं। यहां देर शाम तक परिक्रमा करने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें