फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: आईएमटीएस कॉलेज में डिजिटल शिक्षा को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन, ई-लर्निंग से किया जा रहा शिक्षित

Tue, 15 Nov 2022 08:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

डिजिटल शिक्षा को लेकर आईएमटीएस कॉलेज में कार्यशाला आयोजन हुआ। इस दौरान संस्थापक वरुण गुप्ता ने कहा कि आईएमटीएस ऑनलाइन के माध्यम से छात्रों को शिक्षा के बारे में सभी जानकारी प्रदान कर डिजिटल शिक्षा से संबंधित सरकार की पहल का समर्थन कर रहा है। 
 
विज्ञापन
आईएमटीएस कॉलेज में डिजिटल शिक्षा को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-3 स्थित आईएमटीएस कॉलेज में मंगलवार को डिजिटल शिक्षा को लेकर आयोजित कार्यशाला में संस्थापक वरुण गुप्ता ने कहा कि वह भारत की शिक्षा प्रणाली को बदलाव को देखते हुए छात्रों को ई-लर्निंग सुविधा प्रदान कर शिक्षित किया जा रहा है। आईएमटीएस ऑनलाइन के माध्यम से छात्रों को शिक्षा के बारे में सभी जानकारी प्रदान कर डिजिटल शिक्षा से संबंधित सरकार की पहल का समर्थन कर रहा है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान वरुण गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रम में शुल्क पर छात्र बिना कॉलेज जाए सीख सकता है। साथ ही जरूरत पड़ने पर छात्र प्रोफेसरों से अपने डाउट ऑनलाइन आसानी से क्लीयर कर सकता है। आईएमटीएस ऑनलाइन विशेष पाठ्यक्रम पेश करने की योजना बना रहा है, जो बाजार और इंडस्ट्री-रिलेवेंट हैं। 

इस दौरान संस्थान के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक नितिन गुप्ता ने कहा कि टैलेंट पूल से करीब पचास हजार छात्रों  को रोजगार मिला है। स्टूडेंट्स अपने क्षेत्र और कार्य में अत्यधिक कुशल होते हैं। आईएमटीएस के स्टूडेंट्स आईबीएम, एचसीएल, गूगल, बीएसएफ, सरकारी भारतीय सेना, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसबीआई ईटीसी जैसी कई कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय विश्वविद्यालयों से जुड़कर आईएमटीएस ऑनलाइन के लिए काम किया जा रहा है। आईएमटीएस ऑनलाइन में विशेषज्ञ शिक्षा सलाहकार है। जो देश में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने लिए काम कर रहें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें