फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कामगारों का छलका दर्द, बोले-इतने में कैसे पालें परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ कौशल
विज्ञापन

नोएडा। श्रमिकों के प्रदर्शन की वजह बढ़ती महंगाई, अधिक दाम पर गैस छोटो सिलिंडर में गैस भरा जाना और हर साल कमरे का किराया बढ़ाना है। श्रमिकों का कहना है कि हर चीज की कीमत बढ़ रही है लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ा। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि न तो बच्चों को पढ़ाया जा पा रहा है और न ही उन्हें दो वक्त की सही से रोटी खिला पा रहे हैं।

मैं अपने पति और पांच बच्चों के साथ 8,000 रुपये प्रतिमाह किराये पर रहती हूं। 15 हजार सैलरी मिलती है। ऐसे में किराया देने के बाद खाने के अलावा किसी अन्य जरूरी चीज पर खर्च करना मुश्किल हो जाता है। पिछले महीने फीस जमा नहीं होने के कारण बेटी बीएससी की परीक्षा में बैठ नहीं पाई। -संगीता
विज्ञापन



हम कई दिनों से अपने प्रबंधकों से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके बावजूद 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इसीलिए प्रदर्शन को मजबूर हुए। क्या 200 रुपये में हम महंगाई का सामना कर सकते हैं। 10,500 सैलरी मिलती है। गैस 400 रुपये प्रतिकिलो भरी जा रही है। किराया हर साल बढ़ता है।-राजवीर

रोजाना तीन घंटे ओवरटाइम करने के बाद भी मेरी मासिक आय करीब 16,000 रुपये ही होती है। मेरे कमरे का किराया 4,000 रुपये है। दो पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल फीस 1,500 रुपये है और अन्य जरूरी खर्च 5,000 रुपये से ज्यादा हो जाते हैं। कई बार महीने चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। -अनवर



पिछले कई वर्षों में मुझ पर करीब 1.5 लाख रुपये का कर्ज है। इतनी कम सैलरी में इसे कैसे चुकाया जा सकता है? सरकार कह रही कि वेतन 1,000 या 2,000 रुपये बढ़ाया गया है लेकिन यह कम है। हमें कम से कम 20,000 से 25,000 रुपये मासिक वेतन मिलना चाहिए ताकि जीवन-यापन कर सकें। -अशोक सिंह
विज्ञापन


जो 12 हजार वेतन मिल रहा है उसी से घर का खर्चा चलाना है। गैस सिलिंडर मिल नहीं रहा जो मिल रहा वह 4000 रुपए तक में मिल रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी महंगी हो गई। कैसे गुजारा होगा, कम से कम जो पैसे बढ़ाए गए हैं उस नोटिस को उद्योग के सामने चस्पा किए जाएं तो राहत मिल सके। -नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें