-बिजली समस्या की शिकायत करने गए ग्रामीणों ने बनाए वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर के बिजलीघर में कर्मचारियों की शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिजली विभाग के लाइनमैन समेत कुछ कर्मचारी वीडियो में कार्यालय परिसर में देर रात शराब पीते दिख रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। फॉल्ट की शिकायतें घंटों तक लंबित रहती हैं, लेकिन कर्मचारी उन्हें ठीक करने के बजाय कार्यालय में पार्टी करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात करीब चार घंटे तक फाॅल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ता लगातार बिजलीघर से संपर्क करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच कुछ ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारियों को शराब पीते हुए देखा।