फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी व भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। क्षेत्र के तीन लोग बुधवार को करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। कोतवाली दादरी क्षेत्र की जीटी रोड स्थित बालाजी कॉलोनी के सामने बिजली के लाइन पर काम कर रहे संविदा कर्मचारी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। धूम मानिकपुर बिजली घर में संविदा कर्मचारी लाखन बुधवार को शट-डाउन लेकर ठीक करने गया था। इसी दौरान करंट आ गई और वह खंभे से गिर गया। अवर अभियंता हरे राम यादव का कहना है कि बिजली की लाइन बंद थी। बैक करंट लाइन आने से कर्मचारी को करंट लगी।
विज्ञापन

वहीं, नगर के नई आबादी मोहल्ले में करंट लगने से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सलमान ने बताया कि उनका भतीजा सुफियान व भतीजी सानिया घर जा रहे थे। कॉर्नर पर बिजली के खंबे से करंट उतरकर पास की दुकान के शटर तक पहुंच रही थी। जैसे ही उन्होंने शटर को छुआ दोनों की चीख निकल गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए रेलवे रोड स्थित नवीन अस्पताल ले जाया गया। सुफियान को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें