फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14वीं मंजिल से गिरा प्लास्टर, बालकनी की टीन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सोसाइटी के एक फ्लैट के अंदर प्लास्टर गिर गया । प्लास्टर फ्लैट के गेट के ऊपर से गिरा साथ ही एल-9 टॉवर की 14वीं मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। प्लास्टर ग्राउंड फ्लोर की एक बालकनी में लगी लोहे की टीन पर गिरा, जिससे टीन का एक हिस्सा टूट गया। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इसलिए एक हादसा होने से टल गया। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सभी टॉवरों का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें