फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना तट के टूरिज्म कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर तेजी से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ने की सोनिया विहार ऑनशोर सुविधा परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में सोनिया विहार ऑनशोर सुविधा परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ यमुना तट पर विकसित की जा रही ऑनशोर सुविधाओं व रिवर टूरिज्म कॉरिडोर से संबंधित प्रगति और निर्माण-पूर्व गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन

मंत्री कपिल मिश्रा ने निर्देश दिए कि परियोजना को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल को और मजबूत करें। यमुना क्षेत्र में होने वाली सभी गतिविधियां एनजीटी के पर्यावरणीय मानकों के अनुसार ही संचालित की जाएंगी। यमुना को दिल्ली की नई पहचान बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोनिया विहार ऑनशोर प्रोजेक्ट दिल्ली के रिवर टूरिज्म को नई दिशा देगा। इसमें टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल, रूफटॉप रेस्तरां, फूड जोन, प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, यमुना आरती स्थल और यमुना के बीच म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें