फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर के पहले सिंथेटिक ट्रैक का काम 90 फीसदी पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक की सतह पर बिछाई जा रही विशेष सिंथेटिक सामग्री
विज्ञापन

(फोटो)



संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। जिले में शहर का पहला सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। निर्माण शुरू होने के बाद तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से इसे रोका गया था, लेकिन अब फिर काम तेजी से किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि जल्द ही बाकी बचा 10 फीसदी काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक का निर्माण जून में शुरू हुआ था। यह 300 मीटर लंबा और चार लेन वाला ट्रैक है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ट्रैक की सतह पर विशेष सिंथेटिक सामग्री बिछाई जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को दौड़ते समय चोट या फिसलने का खतरा कम से कम हो। अब तक ट्रैक का बेस लेयर, लेवलिंग और ड्रेनेज सिस्टम का काम पूरा हो चुका है। सिंथेटिक परत (पलास्टिक परत) बिछाने का काम चल रहा है। सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद खिलाड़ियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। जीएम एसपी सिंह ने बताया कि निर्माण अब आखिरी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि ट्रैक के तैयार होने के बाद नोएडा के एथलीटों को प्रतियोगिता और प्रशिक्षण दोनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें