नोएडा (संवाद)। सेक्टर-14 में युवा क्रांति सेना की बैठक में पैरा खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि अप्रैल के अंत में ये पैरा खेल महाकुंभ होंगे। शालिनी सिंह और चेयरमैन लोकेश चौहान ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की रणनीति बनाई गई है। पवन यादव और अंकुर शर्मा ने डिजिटल माध्यमों की ताकत से युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया।