फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉडलटाउन स्काईवॉक का काम शुरू, हादसों पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
26.34 करोड़ की लागत से किया जा रहा तैयार, जाम से भी मिलेगी लोगों को राहत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर


नोएडा। सेक्टर-62 स्थित मॉडल टाउन गोलचक्कर पर स्काईवॉक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से जाम और हादसों की समस्या से जूझ रहे इस इलाके में स्काईवॉक बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 26.34 करोड़ की लागत से स्काईवॉक बनकर तैयार होगा। इससे रोजाना हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। साइट पर काम शुरू हो चुका है।

मॉडल टाउन गोलचक्कर नोएडा-गाजियाबाद और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यहां सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। हजारों लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। इससे आए दिन हादसे और जाम की स्थिति बनती है। स्काईवॉक बनने के बाद पैदल यात्रियों को सड़क पार करने के लिए वाहनों के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा। स्काईवॉक गोलाकार डिजाइन में बनाया जा रहा है। स्काईवॉक की कुल लंबाई 530 मीटर होगी। इसमें गोलाकार भाग की लंबाई 350 मीटर, सीधा भाग 180 मीटर, जिसमें दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर भी होंगे। फिलहाल काम शुरू होने के संग डीएमई से मॉडल टाउन के लिए रैंप बनाई जा रही है। ताकि आगामी काम के दौरान यातायात प्रभावित न हो। इसके साथ अन्य काम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-

यहां से उतर-चढ़ सकेंगे लोग

स्काईवॉक पर लोग सेक्टर-62, सेक्टर-63 की ओर, एनएच-9 से दोनों स्थानों पर लोग उतर व चढ़ सकेंगे। स्काईवॉक बनने से लोगों को वाहनों के बीच से निकलकर नहीं जाना पड़ेगा। इससे सड़क हादसों पर तो अंकुश लगेगा ही। साथ में जाम से भी काफी राहत मिलेगी। स्काईवॉक के निर्माण से नोएडा के साथ गाजियाबाद, इंदिरापुरम, वैशाली और दिल्ली की ओर से आने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन




स्काईवॉक का काम शुरू हो गया है। इसके बनने से रोजाना हजारों लोगों को राहत मिलेगी। जल्द काम पूरा होने से इसका लाभ उठा सकेंगे। जाम से भी छुटकारा मिलेगा। - एसपी सिंह, जीएम नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें