फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आवाजाही बेहतर करने के लिए 280 करोड़ से चौड़ी होंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
40 कामों के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के सेक्टरों में आवाजाही बेहतर बनाने के लिए करीब 280 करोड़ रुपये प्राधिकरण खर्च करेगा। इसके लिए 40 कामों को मंजूरी सीईओ एनजी रवि कुमार ने दी है। काम जल्दी शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इन कामों में प्रमुख रूप से 14.49 करोड़ रुपये से एटीएस रोटरी से 130 मीटर रोड तक सड़क चौड़ीकरण, सर्विस लेन का निर्माण, 4.38 करोड़ रुपये से सेेक्टर-36 और सेक्टर-पाई1 के बीच एच्छर टी प्वाइंट से 60 मीटर सड़क तक के चौड़ीकरण का काम होगा। साथ ही 130 मीटर रोड पर तिलपता रोटरी से मकोडा रोटरी तक 5 करोड़ रुपये से री-सर्फेसिंग का काम होना है। तिलपता से मकोड़ा रोटरी के बीच आगे डीएफसीसी फ्लाईओवर के निर्माण से सड़क काफी खराब हो गई है। कुछ हिस्से में यहां प्राधिकरण ने अतिरिक्त लेन बनाने के लिए भी काम कराया है जिससे जाम का नियंत्रण हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा 130 मीटर रोड से आगे मिग्सन रोटरी से ओमेक्स रोटरी तक सड़क चौड़ीकरण व सर्विस लेन का निर्माण, टेकजोन-4 में पुलिस चौकी से गौड़ चौक अंडरपास तक नाली निर्माण व सड़क चाैड़ा करने का काम शामिल है। सड़कों के बीच आवाजाही में दिक्कत नहीं आए। इसके लिए तिलपता-दादरी रोड पर डेंसो कंपनी से कंटेनेर डिपो तक जर्सी बैरियर और 130 मीटर रोड पर तिलपता से सिरसा तक सेंट्रल वर्ज के ऊपर आरसीसी डिवाइडर बनाने का काम किया जाएगा। इन दोनों कामों पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन

-

सेक्टर-33 में बढ़ेगी जलाशय क्षमता
सेक्टर-33 में पानी की आपूर्ति को बेहतर करने के लिए मौजूदा ओवरहेड टैंक के अलावा यहां एक भूमिगत जलाशय भी बनेगा। करीब 2000 किलोलीटर क्षमता का यह जलाशय होगा। इससे सेक्टर-पाई-1 व पाई-2 को पानी की किल्लत से राहत भी मिल सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें