फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने संभाला सुनहेड़ा किसान आंदोलन का मोर्चा

विज्ञापन
धरने पर बैठी महिलाओं को संबोधित करते पदाधिकारी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
महिलाओं ने संभाला किसान आंदोलन का मोर्चा
विज्ञापन

पुन्हाना। अखिल भारतीय जनवादी समिति की महिलाओं ने सुनहेड़ा बॉर्डर पर सोमवार को किसान आंदोलन का मोर्चा संभालकर महिला किसान दिवस मनाया। इस दौरान समिति से जुड़ी एवं मध्य प्रदेश से आईं नीना शर्मा ने कहा कि फसलों से सबसे ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। किसान आंदोलनों को और मजबूत बनाने के लिए धरनों पर महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में किसान आंदोलन कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार हरियाणा, पंजाब का आंदोलन बताकर किसानों को कमजोर करना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम किया, लेकिन अब जनता सब जान चुकी है और भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। अगर कृषि खत्म हुई तो देश बर्बाद हो जाएगा। भाजपा लोगों के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। चुनावों के समय भाजपा की मदद करने वाले पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए तीन नए कृषि कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले देश में हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन पिछले 6 सालों में 4 करोड़ लोगों की नौकरी छीन ली। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में 70 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर सिकन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें