फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति से परेशान महिला ने नहर में छलांग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी पति से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, सिपाही ने बचाया
विज्ञापन

बिलासपुर। शराबी पति से परेशान महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर खेरली नहर में आत्महत्या के उद्देश्य से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद एक सिपाही भी महिला को बचाने नहर में कूद गया। लोगों ने बताया कि महिला पानी में बहकर 100 मीटर दूर तक चली गई थी। सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। फिलहाल महिला ठीक है। वहीं पुलिस महानिदेशक ने बिलासपुर चौकी पर तैनात सिपाही को 20 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी संजीव राठी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे नहर चौराहे पर पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक महिला नहर के किनारे आई और अचानक कूद गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। उपनिरीक्षक संजय, कांस्टेबल इरफान और स्थानीय निवासी अभिमन्यु भी महिला को बचाने के लिए पानी में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद इरफान में महिला को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि महिला मूलरूप से बुलंदशहर की डिबाई तहसील की रहने वाली है। पति-पत्नी दोनों कासना में रहकर काम करते हैं। दो दिन पूर्व वह झांझर अपनी मौसी के यहां गई थी। महिला ने बताया कि पति ने उससे पांच हजार रुपये लिए और शराब में उड़ा दिए। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। नाराज होकर वह झांझर से बिलासपुर आई और खेरली नहर में कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें