फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी की 16 वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी की 16 वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

- रविवार रात की घटना, पति के साथ रहती थी महिला

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी की 14वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से गिरकर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना रविवार रात को हुई। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरूप से लखनऊ के सिंह कॉलोनी की रहने वाली 34 वर्षीय प्रियंका तिवारी अपने पति कृष्ण कुमार के साथ सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में रहती थीं। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी। प्रियंका अभी कहीं नौकरी नहीं कर रही थी। कृष्ण कुमार आईटी सेक्टर में काम करते हैं। रविवार रात आठ बजे के करीब प्रियंका और उसके पति फ्लैट पर ही थे। कुछ ही समय बाद प्रियंका बालकनी की तरफ गईं। अचानक प्रियंका बालकनी से नीचे गिर गईं। जानकारी होने पर आनन फानन में कृष्ण नीचे पहुंचे और प्रिंयका को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और महिला का पति जहां इसे आत्महत्या बता रहा हैं, वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने हादसे की भी आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला और उसके पति की जान पहचान 11 साल पुरानी है। दोनों पहले एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों में दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें